Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
HomeBareillyतमंचे के साथ युवक की वायरल फोटो पर मचा बवाल, दैनिक राष्ट्रीय...

तमंचे के साथ युवक की वायरल फोटो पर मचा बवाल, दैनिक राष्ट्रीय स्वरूप के प्रभारी रविन्द्र सूर्यवंशी ने डीजीपी को किया ट्वीट

तमंचे के साथ युवक की वायरल फोटो पर मचा बवाल, दैनिक राष्ट्रीय स्वरूप के प्रभारी रविन्द्र सूर्यवंशी ने डीजीपी को किया ट्वीट

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। जनपद के थाना क्योलाडिया क्षेत्र से एक युवक की तमंचे के साथ वायरल हो रही फोटो को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद दैनिक राष्ट्रीय स्वरूप के प्रभारी रविन्द्र सूर्यवंशी ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को ट्वीट कर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि तस्वीर वायरल होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई।

बताया जा रहा है कि रतन सिंह नामक युवक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह कथित तौर पर अवैध तमंचा लिए हुए दिखाई दे रहा है। यह फोटो थाना क्योलाडिया क्षेत्र की बताई जा रही है। फोटो के वायरल होते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई।

इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए दैनिक राष्ट्रीय स्वरूप के प्रभारी रविन्द्र सूर्यवंशी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से डीजीपी को ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि यदि कोई व्यक्ति खुलेआम अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करता है और इसके बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

रविन्द्र सूर्यवंशी ने डीजीपी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से बचे।

हालांकि इस पूरे मामले में थाना क्योलाडिया पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वायरल फोटो की जांच की जा रही है और यदि फोटो में दिखाई देने वाला हथियार अवैध पाया जाता है तो संबंधित युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments