Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
HomeBareillyनाले में गिरकर मौत के बाद जागा नगर निगम, अब 500 करोड़...

नाले में गिरकर मौत के बाद जागा नगर निगम, अब 500 करोड़ से ढके जाएंगे बरेली के सभी नाले

नाले में गिरकर मौत के बाद जागा नगर निगम, अब 500 करोड़ से ढके जाएंगे बरेली के सभी नाले

सुभाषनगर से होगी शुरुआत, साढ़े तीन करोड़ की लागत से बड़े नाले को ढकने का टेंडर फाइनल

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। सैटेलाइट बस स्टैंड के पास खुले नाले में गिरकर हरदोई निवासी यात्री तौहीद की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। अब शहर के सभी छोटे-बड़े नालों को चरणबद्ध तरीके से ढकने की बड़ी योजना तैयार की गई है। इसके लिए करीब 500 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।

नगर निगम के अनुसार बरेली शहर में करीब 400 किलोमीटर लंबे नाले हैं, जिनमें कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था न होने से हादसों का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए अब सभी नालों को फेज वाइज कवर करने की योजना बनाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

योजना के तहत सबसे पहले सुभाषनगर क्षेत्र से काम की शुरुआत होगी। यहां बड़े नाले को ढकने के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से टेंडर फाइनल कर दिया गया है। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी क्रमवार नालों को ढकने का कार्य कराया जाएगा।

नगर निगम ने तत्काल सुरक्षा के तौर पर शहर के गहरे और खतरनाक नालों के आसपास बैरिकेडिंग लगाने और चेतावनी बोर्ड लगाने का काम भी शुरू कर दिया है, ताकि राहगीरों को सतर्क किया जा सके।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए पूरे शहर के नालों का सर्वे कर एस्टीमेट तैयार किया गया है। वहीं सैटेलाइट बस स्टैंड के पास हुए हादसे के मामले में अपर नगर आयुक्त स्तर पर जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments