Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
HomeBareillyपत्नी के इंकार से टूटा पति, महेशपुरा क्रासिंग पर ट्रेन के आगे...

पत्नी के इंकार से टूटा पति, महेशपुरा क्रासिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पत्नी के इंकार से टूटा पति, महेशपुरा क्रासिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। रिश्तों में बढ़ती दूरियों ने एक और घर उजाड़ दिया। शनिवार को महेशपुरा क्रासिंग के पास एक युवक ने पत्नी के साथ चलने से इनकार मिलने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक सिरौली क्षेत्र के खुर्द नवाबपुरा गांव निवासी धनीराम का 30 वर्षीय बेटा रामविलास सात साल पहले महेशपुरा की प्रियंका से विवाह बंधन में बंधा था। दंपति की दो बेटियां भी हैं। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ते गए और मामला कई बार पुलिस और रिश्तेदारों की पंचायत तक पहुंचा, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

विवाद बढ़ने पर प्रियंका अपने मायके महेशपुरा आकर रहने लगी। गुरुवार को रामविलास उसे मनाकर घर ले जाने की उम्मीद में ससुराल पहुंचा था। वहां दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई और प्रियंका ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। पत्नी के इस फैसले से आहत रामविलास गहरे सदमे में चला गया।

बताया जा रहा है कि इसके कुछ ही देर बाद वह महेशपुरा क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और तेज रफ्तार ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना देख आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दो मासूम बेटियां अब हमेशा के लिए पिता के साये से वंचित हो गईं।

जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments