Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
HomeBareillyपाम संडे जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सपा नेता डॉ. अनीस बेग...

पाम संडे जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

पाम संडे जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली।प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की स्मृति में मनाए जाने वाले पाम संडे के अवसर पर रविवार को ईसाई समाज ने शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिली, जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अनीस बेग ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ईसाई समाज का यह पारंपरिक जुलूस सालबेशन आर्मी चर्च से प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुआ। हाथों में खजूर की डालियां लिए मसीही समाज के लोग ‘होसन्ना-होसन्ना’ के जयकारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च पहुंचे। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

दामोदर पार्क के समीप पहुंचने पर डॉ. अनीस बेग ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस का स्वागत किया। उन्होंने पुष्प वर्षा कर ईसाई समाज को पाम संडे की शुभकामनाएं दीं और कहा कि बरेली की पहचान आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द से है। सभी धर्मों के पर्व हमें प्रेम, शांति और एकता का संदेश देते हैं।

जुलूस का नेतृत्व बिशप इग्निशियस, रेव. परमिंदर मैसी, रेव. अनिल मैसी, रेव. विलियम सैमुअल और रेव. जलाल मैसी ने किया। धर्मगुरुओं ने डॉ. अनीस बेग द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे आपसी सद्भाव का प्रतीक बताया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष समिता यादव, खुसरो मिर्ज़ा, आशीष मैसी, तरुण जोसेफ, हर्ष मैसी, सोनू मैसी सहित ईसाई समाज के सैकड़ों लोग और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments