Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
HomeBareilly12 अप्रैल के सामूहिक विवाह को लेकर समाज ने कसी कमर, जिम्मेदारियां...

12 अप्रैल के सामूहिक विवाह को लेकर समाज ने कसी कमर, जिम्मेदारियां बांटी गईं

12 अप्रैल के सामूहिक विवाह को लेकर समाज ने कसी कमर, जिम्मेदारियां बांटी गईं

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। 30मार्च।12 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को ब्रह्मपुरा स्थित कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में सादगीपूर्ण और सहयोग की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और वे सम्मानपूर्वक अपने बच्चों का विवाह कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का भी सशक्त अवसर है।

कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए अलग-अलग समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। बारात स्वागत, भोजन व्यवस्था, पंडाल, रजिस्ट्रेशन, अतिथि सत्कार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय करने पर भी सहमति बनी।

पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में सहयोग करने और जरूरतमंद परिवारों तक इस आयोजन की जानकारी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सामूहिक प्रयास से 12 अप्रैल का सामूहिक विवाह समारोह भव्य और सफल होगा।

बैठक में अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, रामऔतार गंगवार, मूलचंद गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, भद्र पाल गंगवार, तेज पाल गंगवार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments