Sunday, June 14, 2026
Google search engine
HomePolticalजेद्दा में मुफ़्ती असजद रज़ा खान को लेकर भ्रम की स्थिति, पूछताछ...

जेद्दा में मुफ़्ती असजद रज़ा खान को लेकर भ्रम की स्थिति, पूछताछ की खबर; परिवार ने गिरफ्तारी से किया इनकार

जेद्दा में मुफ़्ती असजद रज़ा खान को लेकर भ्रम की स्थिति, पूछताछ की खबर; परिवार ने गिरफ्तारी से किया इनकार

भास्कर न्यूज़24 /न्यूज एजेंसी 

बरेली के प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान Asjad Raza Khan Qadri को सऊदी अरब में डिटेन किए जाने की खबरों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि उमरा के लिए गए असजद रज़ा खान को Jeddah में सऊदी प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उनके परिवार ने इन दावों को अफवाह बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरेली निवासी असजद रज़ा खान उमरा अदा करने के लिए Saudi Arabia गए हुए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में कहा गया कि उन्होंने धार्मिक रस्मों और ‘बिदअत’ से जुड़े मसलों पर बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

इसी बीच मुंबई स्थित संस्था Raza Academy ने इस मामले को गंभीर मानते हुए Haytham bin Hassan Al‑Malki को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि असजद रज़ा खान, जो कि Ahmed Raza Khan Barelvi के पोते बताए जाते हैं, उमरा के लिए सऊदी अरब गए थे और उनके डिटेन किए जाने की खबर से अनुयायियों में चिंता है। संस्था ने सऊदी अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें जल्द रिहा कराने का अनुरोध किया है।

वहीं दूसरी ओर बरेली स्थित उनके परिवार ने गिरफ्तारी की खबरों को खारिज किया है। परिवार के अनुसार असजद रज़ा खान सुरक्षित हैं और होटल में ठहरे हुए हैं। परिजनों का कहना है कि रोजा इफ्तार के दौरान लगभग 35–40 लोगों के एकत्र होने पर स्थानीय पुलिस ने केवल पूछताछ की थी। पुलिस उन्हें होटल के एक कमरे में ले गई, पूछताछ के बाद आवश्यक निर्देश देकर चली गई।

परिवार का यह भी कहना है कि मौजूदा हालात में वहां इस तरह बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना नियमों के विरुद्ध हो सकता है, इसलिए पुलिस ने एहतियातन पूछताछ की थी।

फिलहाल इस मामले को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। आधिकारिक स्तर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सच्चाई स्पष्ट होने के लिए आगे की जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments