ऑपरेशन प्रहार: काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 11 अक्टूबर 2026 को संबंधित मामले में जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में दोनों को उनके आवास पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
1. मोनू आर्य पुत्र मोहन चंद्र, निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम।
2. टिंकू पुत्र स्वर्गीय रामकुमार, निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम।
पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 118/22 में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323, 380, 452, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में गिरफ्तारी की गई।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
– उपनिरीक्षक भूपेंद्र मेहता
– कांस्टेबल दीपक कुमार
– कांस्टेबल रविंद्र राणा
भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी





