बरेली के सुधीर यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

बरेली के सुधीर यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक

बरेली। 102 वर्ष पुराने संगठन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में बरेली जनपद के सुधीर यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक यादव ने सुधीर यादव को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से समर्थकों और संगठन के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।

सुधीर यादव वर्तमान में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वह प्रदेश महासचिव और मुरादाबाद मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वह समाजवादी पार्टी के बरेली जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के छोटे भाई हैं। इसके साथ ही वह जिला पंचायत सदस्य हैं और ग्राम परातासपुर स्थित श्री रामस्वरूप इंटर कॉलेज के प्रबंधक का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

सुधीर यादव ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के इतिहास में बरेली जनपद के लिए यह पहला अवसर है, जब जिले के किसी व्यक्ति को संगठन के प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

पदाधिकारियों ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं

सुधीर यादव की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला महासचिव धर्मेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष राकेश यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तेजस यादव प्रधान सहित हरदीप यादव प्रधान, धनवीर यादव प्रधान, रिंकू यादव प्रधान, सत्यपाल यादव प्रधान और रणवीर यादव प्रधान समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पट्टिका पहनाकर बधाई दी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने सुधीर यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जताई और संगठन के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

भास्कर न्यूज24 | बरेली

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई