बरेली में भी शुरू होगा एलन करियर इंस्टीट्यूट, 90% तक स्कॉलरशिप पाने का मौका; 1 नवंबर को एलन शार्प परीक्षा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

बरेली में भी शुरू होगा एलन करियर इंस्टीट्यूट, 90% तक स्कॉलरशिप पाने का मौका; 1 नवंबर को एलन शार्प परीक्षा

 

भास्कर न्यूज24 | बरेली

 

इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए देशभर में पहचान रखने वाला एलन करियर इंस्टीट्यूट अब बरेली में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगा। बुधवार को नैनीताल रोड स्थित होटल ग्रांड निर्वाणा में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की गई। इसके साथ ही संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विद्यार्थी 1 नवंबर को आयोजित होने वाली एलन शार्प परीक्षा में शामिल होकर कोचिंग फीस पर 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर पा सकते हैं।

 

समारोह में बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व महापौर आईएस तोमर, एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर सीआर चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड डॉ. विपिन योगी तथा एलन बरेली के मेंटर एवं सेंटर हेड कुलदीप बालियान सहित वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

 

घर के पास मिलेगी जेईई और नीट की तैयारी की सुविधा

 

एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर सीआर चौधरी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। बरेली में विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संस्थान बरेली और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करेगा।

 

एलन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी ने कहा कि बरेली में संस्थान की शुरुआत से विद्यार्थियों को अपने शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने शहरवासियों से बेहतर शैक्षणिक माहौल विकसित करने में सहयोग की अपील भी की।

 

जेईई, नीट के साथ कक्षा 6 से 10 तक की पढ़ाई

 

संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रभा टॉकीज के पास रामपुर गार्डन स्थित गैलेरिया बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर क्लासरूम कैंपस का कार्यालय संचालित हो रहा है।

 

यहां जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड और नीट-यूजी की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की तैयारी भी कराई जाएगी। संस्थान के अनुसार, नियमित कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी।

 

नियमित टेस्ट और डिजिटल सुविधाओं पर रहेगा फोकस

 

एलन बरेली के मेंटर एवं बायोलॉजी फैकल्टी डॉ. कुलदीप बालियान ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को कोटा जैसी शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए नियमित कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही एलन ऐप के माध्यम से होमवर्क, ऑनलाइन डाउट समाधान, टेस्ट पेपर डिस्कशन और प्रदर्शन का विश्लेषण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की व्यक्तिगत देखभाल, गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटीरियल और अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि दूसरे शहरों में जाकर पढ़ाई करने में असमर्थ विद्यार्थी भी अपने शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

 

81 शहरों में संचालित हैं स्टडी सेंटर

 

संस्थान की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन करियर इंस्टीट्यूट वर्तमान में देश के 81 शहरों में स्टडी सेंटर संचालित कर रहा है। संस्थान के 350 से अधिक क्लासरूम कैंपस और 450 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर होने की जानकारी दी गई है। स्थापना से अब तक 44.50 लाख से अधिक विद्यार्थी संस्थान से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं।

 

एलन इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ प्री-नर्चर एवं करियर फाउंडेशन कार्यक्रम भी संचालित करता है। बरेली में इसकी शुरुआत से स्थानीय विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने शहर में ही एक नया विकल्प मिलेगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई