जगतपुर गौलापार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की धान कटाई की शुरुआत, किसानों से जानी समस्याएं

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

जगतपुर गौलापार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की धान कटाई की शुरुआत, किसानों से जानी समस्याएं

 

हल्द्वानी, 27 अक्टूबर। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में धान कटाई की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर फसल उत्पादन, समर्थन मूल्य और कृषि संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। उनके अथक परिश्रम से ही देश के नागरिकों के लिए अन्न की व्यवस्था सुनिश्चित होती है। उन्होंने धान कटाई के दौरान किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की।

 

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से उनकी फसल और उपज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कृषि कार्यों में आने वाली समस्याओं और समर्थन मूल्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एम.एस. डांगी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई