जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर जिला महिला अस्पताल बरेली में शिविर का आयोजन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर जिला महिला अस्पताल बरेली में शिविर का आयोजन

रिपोर्ट – सत्य प्रकाश 

माननीय अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली उमा शंकर कहार द्वारा आदेशित किया गया था कि वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में आज दिनांक 12/12/2025 को जिला महिला अस्पताल बरेली में वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर आम जन मानस को यह याद दिलाने के लिए कि गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवा किसी विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का अधिकार है। यह दिवस वैश्विक नेताओं, सरकारों और समुदायों से ऐसे स्वास्थ्य तंत्र बनाने की अपील करता है जो हर जगह, सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर पी एल वी/ अधिकार मित्र अवधेश शर्मा,अमित कुमार,प्रतिपाल सिंह,सत्य पाल सिंह,वंदना सिंह,सपना द्विवेदी,पूजा गुप्ता,जागेश्वरी देवी ,तरुण कुमार आदि ने जन मानस को जानकारी प्रदान की।जिला महिला अस्पताल के अधीक्षक त्रिभुवन प्रसाद एवं एसडीएम( बहेड़ी (तृप्ति गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई