कैंची धाम वीकेंड अलर्ट: 10 और 11 अक्टूबर को बदलेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर प्रतिबंध; पर्यटकों के लिए शटल सेवा अनिवार्य
नैनीताल। वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 10 और 11 अक्टूबर 2026 को सुगम यातायात बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर शटल सेवा से मंदिर तक पहुंचना होगा।
🚨 भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध
– सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
– सभी भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर रोका जाएगा।
🚗 बसों एवं चौपहिया वाहनों के लिए डायवर्जन
समय: सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक
– अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन: लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैण्ड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
– रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन: क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैण्ड और भीमताल होते हुए जाएंगे।
– हल्द्वानी, काठगोदाम एवं मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन: खुटानी बैण्ड, भीमताल, धारी और धानाचूली बैण्ड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
– काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन: खुटानी से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर और रामगढ़ के रास्ते जाएंगे।
🅿️ कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था
– भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक: अपने निजी वाहन विकास भवन, भीमताल की पार्किंग में खड़े करेंगे। यहां से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
– गेठिया/नैनीताल मार्ग से आने वाले पर्यटक: अपने वाहन भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में खड़े करेंगे। यहां से शटल सेवा के जरिए कैंची धाम मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।
⚠️ टैक्सी एवं दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध
वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी एवं दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
📢 पर्यटकों से अपील
प्रशासन ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य लें और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें।
भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी
कुमाऊं से उत्तर प्रदेश तक खबरों की नई पहचान





