Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeBareillyअग्निकांड से तबाह किसानों को राहत

अग्निकांड से तबाह किसानों को राहत

अग्निकांड से तबाह किसानों को राहत

 मुख्यमंत्री राहत कोष से 40.23 लाख के चेक वितरित

 बहेड़ी के 246 कास्तकारों को मिली आर्थिक मदद

बरेली (बहेड़ी):

गेहूं के खेतों में लगी आग से भारी नुकसान झेल चुके किसानों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत बहेड़ी तहसील क्षेत्र के प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर थोड़ी उम्मीद लौटती नजर आई।

तहसील बहेड़ी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम बहादुरगंज और सिंगोथी के कुल 246 कास्तकारों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत 40.23 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। यह वितरण जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।

ज्ञात हो कि हाल ही में गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ था। कई किसानों की पूरी मेहनत जलकर राख हो गई थी, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। ऐसे में सरकार की ओर से मिली यह सहायता उनके लिए राहत का काम करेगी।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की आपदा आने पर प्रभावितों को तुरंत सहायता दी जाएगी।

इस मौके पर तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया। किसानों ने सहायता मिलने पर सरकार और प्रशासन का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments