Sunday, June 14, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं...

अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन*

सहसंपादक हरीश भाकुनी

*स्थानीय जनता और होटल बुकिंग वालों को कोई रोक-टोक नहीं, अन्य सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जगह-जगह से शटल सेवा लगातर चल रही है— SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी 🚩*

 

🔹 *श्री कैंची धाम स्थापना दिवस एवं मेला-2026* के अवसर पर बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।

 

🔹 आज दिनांक *14 जून 2026* को अब तक लगभग *20,000 श्रद्धालुओं* ने बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया है।

 

🔹 सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स्थानीय लोगों को रोके जाने संबंधी भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।

 

🔹 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* ने स्पष्ट किया है कि कैंची धाम, गरमपानी, हरतपा एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी स्थानीय निवासी वैध पहचान पत्र दिखाकर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निर्बाध आवागमन कर सकते हैं।

 

🔹 स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक रोक-टोक नहीं की जा रही है।

 

🔹 कैंची धाम क्षेत्र के होटलों में जिन श्रद्धालुओं की *कन्फर्म बुकिंग* है, उनके वाहनों को भी सत्यापन के उपरांत आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।

 

🔹 इस संबंध में *एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक, एसएचओ भवाली सहित सभी जोनल एवं सुपर जोनल अधिकारियों* को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

 

🔹 श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु *शटल सेवा* लगातार संचालित की जा रही है तथा सभी शटल वाहन सुचारू रूप से चल रहे हैं।

 

🔹 यातायात को व्यवस्थित एवं नियंत्रित रखने के लिए *स्टिकर सिस्टम* प्रभावी रूप से लागू किया गया है।

 

🔹 निर्धारित स्टिकर लगे वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।

 

🔹 मेला क्षेत्र में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं है तथा यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है।

 

🔹 नैनीताल पुलिस द्वारा यातायat एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

 

🔹 *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी* ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारियां प्रसारित करने से बचें।

 

🔹 सभी श्रद्धालु एवं वाहन चालक पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान एवं निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा का लाभ मिल सके।

 

*🙏 नैनीताल पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।*

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments