Home Religion आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज नंबर वन: जन शिकायतों के निस्तारण में...

आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज नंबर वन: जन शिकायतों के निस्तारण में फिर रचा कीर्तिमान, पीलीभीत पुलिस रही सबसे आगे

0

आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज नंबर वन: जन शिकायतों के निस्तारण में फिर रचा कीर्तिमान, पीलीभीत पुलिस रही सबसे आगे

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली/जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र ने एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है।

शासन द्वारा अक्टूबर माह की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रीड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग जारी की गई, जिसमें बरेली रेंज को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। खास बात यह रही कि रेंज में पीलीभीत पुलिस ने सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पाया है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क और समयबद्ध निस्तारण की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

पीलीभीत पुलिस का शानदार प्रदर्शन

रेंज की मीडिया सेल प्रभारी शालू रानी ने बताया कि रेंज के सभी जिलों में पीलीभीत पुलिस ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं बदायूं 34वें, शाहजहांपुर 39वें और बरेली जिला 65वें स्थान पर रहा। कुल मिलाकर 70 से अधिक थानों ने बेहतर कार्य करते हुए परिक्षेत्र को प्रदेश में शीर्ष पर पहुंचाया।

बरेली जिले के प्रमुख थाने शिकायतों के निस्तारण में बरेली जिले के कई थाने आगे रहे
सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, बिशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनिया, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, कैंट और फतेहगंज पूर्वी थाने ने शानदार प्रदर्शन किया।

बदायूं जिले के अव्वल थाने

वरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली और सिविल लाइंस थाना शिकायत निस्तारण में आगे रहे।

पीलीभीत जिले के टॉप पर रहे थाने

महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, सेहरामऊ उत्तरी, देयोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया और बिलसंडा थानों ने उत्कृष्ट कार्य किया।

शाहजहांपुर जिले के अव्वल थाने महिला थाना, रामचंद्र मिशन, सिंधौली, कोतवाली, बंडा, जलालाबाद, कलान, सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा और खुदागंज थानों ने बढ़िया प्रदर्शन कर जिले को मजबूती दी।

डीआईजी बोले“और बेहतर काम करने की जरूरत” डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि आईजीआरएस रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना पूरे रेंज के पुलिसकर्मियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने टीम प्रभारी शालू रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिन जिलों या थानों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी और सुधार के ठोस प्रयास किए जाएंगे।

जनता की शिकायतें होंगी अब और जल्दी सुलझेंगी डीआईजी ने बताया कि जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के जरिए मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। इसी दिशा में बरेली रेंज ने उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version