Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedइंस्पेक्टर धनंजय पांडे की अगुवाई में बारादरी पुलिस का बड़ा खुलासा:

इंस्पेक्टर धनंजय पांडे की अगुवाई में बारादरी पुलिस का बड़ा खुलासा:

इंस्पेक्टर धनंजय पांडे की अगुवाई में बारादरी पुलिस का बड़ा खुलासा:

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

शातिर जेबकतरा गैंग दबोचा, तमंचा-चाकू और नकदी बरामद

बरेली। भीड़भाड़ वाले इलाकों, रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर लोगों की जेब काटकर फरार होने वाले शातिर जेबकतरों के गैंग का बारादरी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रभारी धनंजय पांडे की टीम ने दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध असलहे, चाकू, बाइक और नकदी बरामद की है। लगातार बढ़ रही जेबकटी घटनाओं के बाद की गई इस कार्रवाई से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।

13 नवंबर को बहेड़ी निवासी की कटी थी जेब, पुलिस एक्टिव हुई

13 नवंबर को बहेड़ी निवासी शादाब ने पुलिस को तहरीर दी कि सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब काटकर पैसे चुरा लिए। शिकायत मिलते ही बारादरी पुलिस सक्रिय हुई और जेबकतरों की तलाश तेज कर दी।
मुखबिर की सूचना पर रात में घेराबंदी, दो आरोपी गिरफ्तार

13/14 नवंबर की रात चौकी जोगीनवादा प्रभारी उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पाल, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल पवन कुमार गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो जेबकतरे डोहरा रोड पर वारदात की फिराक में खड़े हैं और उनके पास असलहे भी हैं।

टीम ने तुरंत घेराबंदी करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी में 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक नाजायज चाकू, अपाचे बाइक (UP25 DM 0401) और 8,000 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह रकम दो दिन पहले सैटेलाइट क्षेत्र में जेब काटकर हासिल की गई थी।

यात्रियों को बनाते थे निशाना, बैग की चेन चाकू से काटकर निकालते थे पैसे

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार पिछले कई वर्षों से जेबकटी करता आ रहा है। गिरोह के सदस्य बसों, टैम्पो और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सवारी बनकर बैठते हैं। इसके बाद मौका देखकर जेब और बैग की चेन काटकर पैसे निकाल लेते हैं।

वारदात के बाद ये लोग तुरंत जिला बदल देते हैं ताकि पहचान न हो सके। पकड़े जाने की स्थिति में भागने के लिए वे असलहे साथ रखते हैं।

गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक इतिहास

जिन दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम
अजीत कुमार (36 वर्ष) निवासी फर्रुखाबाद

आकाश उर्फ मनी (30 वर्ष) निवासी फर्रुखाबाद
अजीत के खिलाफ भोजीपुरा, प्रेमनगर, कोतवाली और लखनऊ कमिश्नरेट में हत्या प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं।
आकाश भी पुराना अपराधी है और उस पर कोतवाली, इज्जतनगर व बारादरी थाने में जेबकटी और अवैध असलहे के मामले दर्ज हैं।

आरोपियों ने बताया कि उनके गांव के कई लोग भी इस गैंग का हिस्सा हैं और अलग-अलग जिलों में जेबकटी करते हैं। ज्यादातर लोग सफर में शिकायत नहीं करते, इसलिए वे यात्रियों को ही निशाना बनाते हैं।

अपराधियों का कबूलनामा गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने कहा

“हमारा पुश्तैनी धंधा जेब काटना है।”

“हम भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों रोडवेज, रेलवे, मैरिज लॉन और टैम्पो में जेब काटते हैं।”

“हममें से एक सवारी बनकर बैठता है और बैग की चेन चाकू से काटकर पैसे निकाल लेता है।”

“वारदात के बाद हम जिला बदल लेते हैं।”

“आज भी हम मैरिज लॉन के पास वारदात की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।”

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही—

प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे (थाना बारादरी)

उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पाल सिंह

उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह

हेड कांस्टेबल सुमित कुमार

कांस्टेबल पवन कुमार

टीम पिछले कई दिनों से इस गैंग की मूवमेंट पर लगातार नजर रखे हुए थी, जिसके बाद यह बड़ी सफलता हाथ लगी।

बारादरी पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में जेबकटी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments