Home Uttar Pradesh इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने धूमधाम से मनाया सेना दिवस

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने धूमधाम से मनाया सेना दिवस

0

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने धूमधाम से मनाया सेना दिवस

संपादक/धीरेंद्र सिंह (धीरू )

बरेली। 15 जनवरी को सेना दिवस के अवसर पर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैडेट्स ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों और गतिविधियों के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और अनुशासन को नमन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कैडेट्स को सेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कुलपति प्रो. वाई. डी. एस. आर्या ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है।

एनसीसी विभाग के सीटीओ डॉ. राघवेन्द्र रस्तोगी, एएनओ इति गांधार एवं पीआई जितेंद्र कुमार शर्मा ने कैडेट्स को भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया और सेना में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, चीफ प्रॉक्टर, विभिन्न विभागों के डीन एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संकल्प और भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version