Home Uncategorized ईएमटी कर्मियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने...

ईएमटी कर्मियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

0

ईएमटी कर्मियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस सेवा स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार अहम योगदान दे रही है। इस सेवा का संचालन पिछले चार वर्षों से मेडकेयर 365 संस्था द्वारा किया जा रहा है। मरीजों को त्वरित, कुशल और प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्था ने ए.एल.एस. एंबुलेंस सेवा में तैनात ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) कर्मचारियों के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।

यह प्रशिक्षण शिविर 19 नवंबर से 22 नवंबर तक जिला अस्पताल, बरेली में आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ सीएमओ कार्यालय सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. पवन कपाही एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद ने की।

शिविर में ईएमटी कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित उपचार, एडवांस लाइफ सपोर्ट तकनीक, सीपीआर, कार्डियक केस मैनेजमेंट, ट्रॉमा केयर एवं एंबुलेंस में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों के सुरक्षित उपयोग पर व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन मेडकेयर के प्रशिक्षक विकास पांडे द्वारा किया गया, जिन्होंने वास्तविक आपात स्थितियों में तेज और प्रभावी निर्णय लेने की तकनीकों पर विशेष जोर दिया।

डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद ने कहा कि मेडकेयर 365 का उद्देश्य केवल मरीजों को अस्पताल पहुंचाना नहीं, बल्कि यात्रा के दौरान प्राथमिक एवं अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराना भी है। इसी दिशा में यह प्रशिक्षण शिविर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले ईएमटी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में अमित कुमार कनौजिया, इजराउल हक, विमल शर्मा, गोविंद राम, बृजमोहन, सनोज, रविंदर और कौटिल्य शामिल रहे। इन सभी ने सेवा स्तर को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मेडकेयर संस्थान के संचालक प्रबंधक अनुराग कपूर, जिला प्रबंधक विश्व कीर्ति सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि यह विशेष प्रशिक्षण शिविर भविष्य में मरीजों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version