Home Uttar Pradesh ईद के दिन नाले में संदिग्ध पशु अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस...

ईद के दिन नाले में संदिग्ध पशु अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

0

ईद के दिन नाले में संदिग्ध पशु अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में ईद के दिन एक संवेदनशील मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। फरीदापुर रोड के पास स्थित एक नाले में संदिग्ध पशु अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ बच्चे इलाके में पशु चराने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े अवशेषों और खून जैसे पदार्थ पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कई संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले को लेकर नाराजगी जताई। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से नाले से अवशेष निकलवाकर उन्हें जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। बाद में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अवशेषों को दफना दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अवशेषों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व सौहार्द बनाए रखें। इलाके में फिलहाल पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version