Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomePolticalउन्नाव दुष्कर्म मामला: कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट...

उन्नाव दुष्कर्म मामला: कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

 

उन्नाव दुष्कर्म मामला: कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

भास्कर न्यूज24/ न्यूज एजेंसी 

नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दायर की गई है।

सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को सेंगर की सजा निलंबित करते हुए उन्हें राहत दी थी, जिसके बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।

आज होने वाली सुनवाई में अधिवक्ता अंजलि पटेल और पूजा शिल्पकार की ओर से दायर याचिकाओं पर भी सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा। इन याचिकाओं में सजा निलंबन के आदेश पर सवाल उठाते हुए इसे पीड़िता के साथ न्याय के खिलाफ बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि उन्नाव दुष्कर्म मामला देश के सबसे संवेदनशील और चर्चित मामलों में शामिल रहा है। इस प्रकरण ने न केवल न्याय व्यवस्था बल्कि राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी गहरी बहस को जन्म दिया था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस मामले में बेहद अहम माना जा रहा है और पूरे देश की नजरें आज की सुनवाई पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments