Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedएसपी सिटी मानुष पारिक की मौजूदगी में शुरू हुई कार्रवाई: ऐवाने-फरहत शादी...

एसपी सिटी मानुष पारिक की मौजूदगी में शुरू हुई कार्रवाई: ऐवाने-फरहत शादी हाल पर BDA का बुलडोज़र गरजा

एसपी सिटी मानुष पारिक की मौजूदगी में शुरू हुई कार्रवाई: ऐवाने-फरहत शादी हाल पर BDA का बुलडोज़र गरजा

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। सूफ़ीटोला में सोमवार दोपहर बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला, जब एसपी सिटी मानुष पारिक के मौके पर पहुँचते ही एवान-ए-फरहत शादी हाल पर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने बुलडोज़र चलाना शुरू किया। इससे पहले पुलिस बल की तैनाती और स्थानीय विरोध के चलते कार्रवाई अटकी हुई थी। ठीक 2:45 बजे एसपी सिटी के मोर्चा संभालते ही स्थिति नियंत्रण में आई और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

सुबह से ही सूफ़ीटोला को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पीएसी, महिला पुलिस, मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल तैनात रहा। BDA टीम निर्धारित समय पर पहुँच गई थी, लेकिन भीड़ के कारण कार्रवाई प्रारम्भ नहीं हो पा रही थी। दोपहर होते-होते हालात तनावपूर्ण होने लगे, जिसके बाद एसपी सिटी मानुष पारिक स्वयं मौके पर पहुँचे, लोगों से बात की और सुरक्षा घेरे को मजबूत कराया। उनकी मौजूदगी में BDA की टीम ने पहली जेसीबी एवान-ए-फरहत के मुख्य हिस्से पर उतारी और कुछ ही मिनटों में ढहाने का काम शुरू हो गया।

BDA अधिकारियों के अनुसार यह निर्माण लंबे समय से अवैध श्रेणी में चिन्हित था और मानचित्र स्वीकृति न होने पर 2011 में ही ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया जा चुका था। 26 सितंबर के बवाल के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज की और पुराने मामलों को फिर से खोला। इसी क्रम में एवान-ए-फरहत शादी हाल पर आज बड़ा एक्शन लिया गया।

सूफ़ीटोला में सुरक्षा व्यवस्था देर शाम तक जारी रही। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माणों पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments