Home Uttar Pradesh कन्नौज जेल से फरार दो कैदियों पर इनाम घोषित, पुलिस ने तेज...

कन्नौज जेल से फरार दो कैदियों पर इनाम घोषित, पुलिस ने तेज की तलाश

0

कन्नौज जेल से फरार दो कैदियों पर इनाम घोषित, पुलिस ने तेज की तलाश

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

कन्नौज

जिला कारागार कन्नौज से फरार हुए दो कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जेल से फरार अभियुक्त अंकित और डंपी पर पुलिस प्रशासन ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कैदी मंगलवार को जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरारी की सूचना मिलते ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया और संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं और इनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं, वहीं सीमावर्ती जिलों में भी उनकी फोटो और विवरण भेजा गया है।

जेल से कैदियों के फरार होने की इस घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को फरार अभियुक्त अंकित और डंपी के संबंध में कोई सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version