Monday, August 3, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकरेली में होटल पर दबंगों की गुंडई: पैसे मांगने पर की मारपीट,...

करेली में होटल पर दबंगों की गुंडई: पैसे मांगने पर की मारपीट, लोहे की रॉड से युवक घायल

करेली में होटल पर दबंगों की गुंडई: पैसे मांगने पर की मारपीट, लोहे की रॉड से युवक घायल

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली इलाके में रविवार देर शाम होटल संचालकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर चार दबंगों ने होटल मालिक और उसके भाई को बुरी तरह पीटा। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की वीडियो क्लिप पीड़ित पक्ष के पास मौजूद है।

पीड़ित पप्पू शाह, पुत्र छुट्टन शाह, निवासी ग्राम करेली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई शाहिद के साथ मोहल्ला बगिया करेली में होटल चलाता है। 8 दिसंबर की शाम करेली के ही निवासी साहिद, हबीबा, बबुआ और नन्हे होटल पर आए और खाना खाकर बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पप्पू शाह ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी देते हुए कहा कि “पूरी बरेली में हमसे कोई पैसे नहीं मांग सकता।”

पैसों की मांग करने पर सभी आरोपी एक राय होकर मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान पप्पू का भाई शाहिद बचाने आया तो हबीबा ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो उसके पास सुरक्षित है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments