Friday, July 31, 2026
Google search engine
HomePolticalछठ पूजा पर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन,भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

छठ पूजा पर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन,भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

छठ पूजा पर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन,भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने जारी की एडवाइजरी

बरेली। छठ पूजा पर्व के अवसर पर जनपद पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि 27 अक्टूबर दोपहर 1 बजे से 28 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

यह व्यवस्था छठ पर्व पर रामगंगा नदी और अन्य घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

एडवाइजरी के अनुसार, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाईपास होकर नैनीताल, पीलीभीत व लखनऊ की दिशा में भेजे जाएंगे।

लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहे से बड़ा बाईपास होकर पीलीभीत, नैनीताल और रामपुर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

इसी तरह रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत और बरेली से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए इन्वर्टिस तिराहे, फरीदपुर, दातागंज और देवचरा के रास्ते से गुजरेंगे। वहीं लखनऊ से बदायूं जाने वाले वाहन भी यही मार्ग अपनाएंगे और वापसी में भी इसी रूट से लौटेंगे।

एसपी ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि बुखारा मोड़, चौपला पुल और देवचरा से रामगंगा पुल की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का पालन करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांति व सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments