Home Poltical जनता दल सेक्युलर ने युनुस पुत्र रहमतुल्ला को सौंपी संगठन की अहम...

जनता दल सेक्युलर ने युनुस पुत्र रहमतुल्ला को सौंपी संगठन की अहम जिम्मेदारी

0

जनता दल सेक्युलर ने युनुस पुत्र रहमतुल्ला को सौंपी संगठन की अहम जिम्मेदारी

मठ लक्ष्मीपुर, जिला बरेली में संगठन को मजबूत करने का दायित्व

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली

जनता दल सेक्युलर ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से युनुस पुत्र रहमतुल्ला को पार्टी में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। वे मठ लक्ष्मीपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं।

यह मनोनयन जनता दल सेक्युलर के जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया। पत्र में कहा गया है कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण द्वारा शुरू की गई सम्पूर्ण क्रांति की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी निरंतर प्रयासरत है। जनता दल सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री मा. एच.डी. देवगौड़ा के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया जा रहा है।

पत्र में युनुस पुत्र रहमतुल्ला से अपेक्षा जताई गई है कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मनोनयन के अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कार्य से क्षेत्र में जनता दल सेक्युलर को नई मजबूती मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version