Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshजीएलवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, विद्यार्थियों...

जीएलवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

 

जीएलवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

रिपोर्ट/ धीरेंद्र सिंह (धीरू)

जी एल वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रिठौरा बरेली में विद्यालय का वार्षिक समारोह रंगमंच बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमित कुमार गुप्ता, श्री आर.के. कश्यप एवं श्री मनोहर सिंह पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।

वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया गया।

समारोह में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए शिक्षकों के अथक प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक रहा।

इस वार्षिक समारोह के सफल संचालन में लीना साहिबा, शुभाना एवं इशिका सोनी का विशेष योगदान रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments