Saturday, August 1, 2026
Google search engine
HomeBareillyटैगोर पार्क से 14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में...

टैगोर पार्क से 14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा कोहराम

टैगोर पार्क से 14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा कोहराम

छोटे भाई के साथ खेलने गई थी किशोरी, घर लौटते समय अचानक हुई गायब

प्रेमनगर पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी टीम

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। राजेंद्रनगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी सिंचाई विभाग कर्मचारी की बेटी मान्य मिश्रा बुधवार शाम अपने छोटे भाई आयुष्मान मिश्रा के साथ टैगोर पार्क सी ब्लॉक में खेलने गई थी, लेकिन घर लौटते समय वह अचानक गायब हो गई।

परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चे रोजाना की तरह शाम को पार्क में खेलने पहुंचे थे। करीब सात बजे जब दोनों घर लौटने लगे तो छोटा भाई आयुष्मान अकेले घर पहुंचा। परिवार ने जब बहन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि “दीदी पीछे आ रही थीं।” यह सुनते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। कॉलोनी, पार्क, गलियों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। देखते ही देखते पूरी कॉलोनी में मामले की चर्चा फैल गई और लोगों की भीड़ जुटने लगी।

बेटी के अचानक लापता होने से परिवार पूरी तरह बदहवास हो गया। देर रात परिजन प्रेमनगर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर सौंपी। पिता ने पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेमनगर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में पूछताछ कर किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments