*दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है*
फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के बयान से मचा बवाल,सोशल मीडिया पर उठे तीखे सवाल
कुंभ के दौरान किन्नर अखाड़ा से जुड़कर चर्चा में आईं ममता कुलकर्णी का विवादित बयान फिर बना सुर्खियों का कारण
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका विवादित बयान, जिसमें उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी मानने से इनकार किया। ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू में कहा, “दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है, बल्कि उसे गलत तरीके से पेश किया गया है।”
उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोग ममता से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वह दाऊद जैसे मोस्ट वॉन्टेड अपराधी का बचाव क्यों कर रही हैं। ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि देश की संवेदनशीलता के खिलाफ भी है।
ममता कुलकर्णी का नाम पहले भी विवादों से जुड़ चुका है। एक समय बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रहीं ममता का नाम ड्रग्स केस और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन से भी जोड़ा गया था। हालांकि उन्होंने इन आरोपों को हमेशा खारिज किया।
गौरतलब है कि प्रयागराज कुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा ज्वाइन कर सन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद वह लंबे समय तक चर्चा में रहीं। अब उनके ताजा बयान ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है।
फिलहाल, ममता के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या ममता किसी छिपे एजेंडे के तहत दाऊद का बचाव कर रही हैं या फिर यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है।
👉 देखें वीडियो और जानें ममता कुलकर्णी ने आखिर क्या कहा खबर के अंदर निचे वीडियो सुनिए पूरा ध्यान से …


