Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshनोएडा इंजीनियर मौत मामला: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, CEO लोकेश एम...

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, CEO लोकेश एम वेटिंग लिस्ट में, जेई बर्खास्त

 

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, CEO लोकेश एम वेटिंग लिस्ट में, जेई बर्खास्त

संपादक/धीरेंद्र सिंह (धीरू )

खबर:

नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में योगी सरकार ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सरकार ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम को पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है। इससे पहले मामले में एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि दो बिल्डरों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

इस बीच युवराज मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अहम तथ्य उजागर हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक युवराज की मौत दम घुटने से हुई है। साथ ही हार्ट फेलियर/कार्डियक अरेस्ट को भी मौत का कारण बताया गया है। रिपोर्ट ने निर्माण से जुड़ी खामियों और लापरवाही की आशंका को और मजबूत किया है।

सरकार की इस सख्त कार्रवाई को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments