Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomePolticalनोएडा पुलिस ने यूट्यूबर अजीत भारती को हिरासत में लिया, CJI पर...

नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर अजीत भारती को हिरासत में लिया, CJI पर टिप्पणी और भड़काऊ बयान का मामला

नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर अजीत भारती को हिरासत में लिया, CJI पर टिप्पणी और भड़काऊ बयान का मामला

फिरोज खान भास्कर टुडे
ब्यूरो रिपोर्ट-राजेश सिंह

नोएडा। मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर अजीत भारती को नोएडा पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए भड़काऊ और आपत्तिजनक बयानों को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि अजीत भारती ने हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो में भारती पर लोगों को भड़काने और उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अजीत भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भारती से यह भी पूछा जा रहा है कि उन्होंने यह वीडियो किस मकसद से बनाया और अपलोड किया था।

पुलिस का कहना है कि भारती के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके बयान न्यायपालिका और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे बयानों से सोशल मीडिया पर नफरत फैलने की आशंका रहती है, इसलिए कार्रवाई जरूरी थी।

फिलहाल अजीत भारती पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। नोएडा पुलिस का कहना है कि सभी डिजिटल सबूत एकत्र किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच, सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस छिड़ गई है।

CJI पर टिप्पणी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान के चलते अजीत भारती पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments