पर्यावरण के इस सच्चे प्रहरी नेचर मैन भूपेंद्र सिंह मेहरा को अब समाज की जरूरत
संपादक /धीरेंद्र सिंह धीरू
ललकुआँ
भारत के कोने-कोने में पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर साइकिल से 40,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले “नेचर मैन” के नाम से प्रसिद्ध श्री भूपेंद्र सिंह मेहरा (65 वर्ष) आज एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। जीवनभर जल, जंगल, ज़मीन और स्वच्छता के लिए समर्पित इस पर्यावरण योद्धा को अब चिकित्सा सहायता और समाज के सहयोग की आवश्यकता है।
भूपेंद्र सिंह मेहरा का जीवन सच्चे अर्थों में सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। वृक्षारोपण, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर जनजागरण अभियान के तहत उन्होंने उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र तक साइकिल से यात्राएं कीं। 58 वर्ष की उम्र में उन्होंने देहरादून से मुंबई तक की अत्यंत कठिन यात्रा पूरी की। उनके योगदान को देशभर की संस्थाओं के साथ-साथ गोवा की पूर्व राज्यपाल महामहिम मृदुला सिन्हा जी ने भी सराहा और सम्मानित किया।
लेकिन यह लंबा और थकाऊ सेवा-पथ अब उनके स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। लगातार साइकिलिंग के कारण उनके दोनों पैरों के जोड़ों को गंभीर क्षति पहुँची है और चिकित्सकों ने तत्काल सर्जरी और विशेष देखभाल की सलाह दी है। हालात तब और भी गंभीर हो गए जब हाल ही में उन्होंने अपने इकलौते पुत्र को खो दिया। अब वे अपने पूरे परिवार — बहू और छोटे पोते-पोतियों — के अकेले सहारा हैं।
उनकी चिकित्सा और घरेलू ज़िम्मेदारियों ने उनकी सारी आर्थिक बचत समाप्त कर दी है। अब वे अत्यंत कठिनाई में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अब समाज को चाहिए कि वह उनके संघर्ष का साथी बने।
⸻
सहायता के लिए बैंक विवरण:
खाता नाम: भूपेंद्र सिंह मेहरा
बैंक का नाम: भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
खाता संख्या: 30945827681
आईएफएससी कोड: SBIN0011416