Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपशु प्रेम की मिसाल: निरुपमा शर्मा ने गोवंश और श्वान से करवाया...

पशु प्रेम की मिसाल: निरुपमा शर्मा ने गोवंश और श्वान से करवाया कार का पूजन

पशु प्रेम की मिसाल: निरुपमा शर्मा ने गोवंश और श्वान से करवाया कार का पूजन,

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/शम्स आलम

दिया अनोखा संदेश

बरेली। पशु प्रेम का एक अनोखा उदाहरण पेश करते हुए बरेली की समाजसेविका और प्रिंसिपल निरुपमा शर्मा ने अपनी नई कार का पूजन किसी पंडित या ज्योतिषाचार्य से नहीं, बल्कि गोवंश और श्वान (कुत्ते) से करवाया। उन्होंने यह संदेश दिया कि पूजा-पाठ का सच्चा अर्थ जीवों के प्रति करुणा और सम्मान में छिपा है।

पूजन के दौरान निरुपमा शर्मा ने पहले एक छोटी गाय और एक श्वान को आगे की सीट पर बिठाकर नारियल फोड़ा और वाहन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “यह जरूरी नहीं कि हर शुभ कार्य किसी पंडित या एस्ट्रोलॉजिस्ट के माध्यम से ही कराया जाए। सबसे बड़ी पूजा जीवों के प्रति प्रेम और दया है।”

निरुपमा शर्मा लंबे समय से मेनका गांधी की संस्था ‘पीपल फॉर एनिमल्स (PFA)’ से जुड़ी हुई हैं और लगातार पशु संरक्षण व सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने कई घायल पशुओं की देखभाल कर उन्हें नया जीवन दिया है।

इस अवसर पर समाजसेवी विक्रांत यादव और धीरज पाठक भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने निरुपमा शर्मा की इस अनोखी पहल की सराहना की और कहा कि यह कदम समाज में पशु प्रेम और संवेदनशीलता का संदेश देता है।

निरुपमा शर्मा ने अंत में कहा, “अगर हम हर प्राणी में ईश्वर का अंश देखना शुरू करें, तो न केवल हमारी सोच बदलेगी बल्कि समाज में करुणा और सद्भाव भी बढ़ेगा।”

यह अनोखा आयोजन अब बरेली में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे पशु प्रेम की सच्ची मिसाल के रूप में देख रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से विक्रांत यादव और धीरज पाठक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments