पुरुष हॉकी एशिया कप 2025: भारत चौथी बार बना चैंपियन
भास्कर न्यूज24 (न्यूज एजेंसी)
पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार एशिया कप विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और कोरिया को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। जीत के साथ ही भारत ने 2026 हॉकी विश्व कप के लिए सीधी क्वॉलिफिकेशन भी सुनिश्चित कर ली है।
राजगीर का अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जहां दर्शकों ने भारतीय टीम की जीत पर जमकर खुशियाँ मनाईं।


