भगवान श्री जगन्नाथ चित्रकला प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा। पुष्कर सोसाइटी के आयोजन में भारतीय संस्कृति के रंगों से सजी रचनात्मक प्रस्तुति। सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी 
कार्यक्रम के अतिथि प्रसून श्रीवास्तव एवं प्रणय श्रीवास्तव रहे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी तथा विशिष्ट अतिथियों में ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, “नेकी की दीवार” के संचालक तारा चन्द्र घिल्डियाल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सचिव अखिल मित्तल एवं परिषद की पूरी टीम उपस्थित रही।
प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन सत्यप्रकाश मिश्रा एवं डॉ. रति चौधरी ने निर्णायक के रूप में किया। इस अवसर पर हेमा जोशी, बेबी, भावना जोशी, मधु ध्यानी, योगाचार्य अनुभा शर्मा, प्रीति गोला, खुशी शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
पुष्कर सोसाइटी की सचिव नीतू चौहान, अध्यक्ष पूनम गुप्ता एवं उपाध्यक्ष भावना कांडपाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, अभिभावकों और प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच को विकसित करती हैं। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित और बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान श्री जगन्नाथ जी की मनमोहक रूप-सज्जा रही, जिसका विशेष सहयोग मिनी अरोरा द्वारा प्राप्त हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल (हिम्मतपुर), ग्रेट मिशन स्कूल (दुर्गापुरी), सनराइज पब्लिक स्कूल, मेहरा पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल, यूएसआर स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की