Monday, May 25, 2026
Google search engine
Homeहल्द्वानी नैनीतालपूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर...

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

सहसंपादक हरीश भाकुनी

आज दिनांक 19 मई 2026 को मीडिया सेंटर कार्यालय, हल्द्वानी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

शोक सभा को संबोधित करते हुए ध्रुव रौतेला ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता एवं ईमानदारी की एक सशक्त पहचान स्थापित की। उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों ने प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान की।

 

उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन न केवल उत्तराखंड बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक सभा में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित समस्त पत्रकार बंधु एवं मीडिया सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments