Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली डीएम अविनाश सिंह के पिता का निधन, डीएम आवास पर उमड़ा...

बरेली डीएम अविनाश सिंह के पिता का निधन, डीएम आवास पर उमड़ा प्रशासनिक अमला

 

बरेली डीएम अविनाश सिंह के पिता का निधन, डीएम आवास पर उमड़ा प्रशासनिक अमला

रिपोर्ट/सत्य वो

बरेली। जिले के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पिता का मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उपचाराधीन थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही बरेली का प्रशासनिक अमला डीएम आवास पहुंचा। अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और डीएम अविनाश सिंह को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। डीएम आवास पर शोक और संवेदना का माहौल रहा।

परिजनों के अनुसार, उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और अन्य बीमारियों के चलते उनकी हालत लंबे समय से खराब चल रही थी। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

डीएम अविनाश सिंह के पिता को सादगी, अनुशासन और संस्कारों को महत्व देने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार सादगी के साथ किया जाएगा।

इस दुखद अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments