Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली में दलित उत्पीड़न का आरोप, पट्टे की जमीन पर दबंगों का...

बरेली में दलित उत्पीड़न का आरोप, पट्टे की जमीन पर दबंगों का कब्जा; पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

बरेली में दलित उत्पीड़न का आरोप, पट्टे की जमीन पर दबंगों का कब्जा; पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट – सत्य प्रकाश 

बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कुड्डा में दलित उत्पीड़न और सरकारी पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी रामवीर जाटव ने दबंगों पर उसकी पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

पीड़ित रामवीर जाटव के अनुसार, ग्राम कुड्डा, तहसील आंवला स्थित उसकी सरकारी पट्टे की जमीन गाटा संख्या 426/1 (रकबा 0.202 हेक्टेयर) ही उसके और उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले रामवीर का कहना है कि रोजगार के सिलसिले में वह कुछ समय के लिए गांव से बाहर गया हुआ था।

 

शिकायत में बताया गया कि 8 दिसंबर को जब वह वापस गांव लौटा तो देखा कि मदन लाल, विमल और उनके अन्य साथियों ने उसकी पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जब उसने इसका विरोध किया और कब्जा हटाने की मांग की तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

 

रामवीर जाटव का कहना है कि घटना के बाद से उसका पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। उसने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उसकी पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया जाए और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

अब सवाल यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी जल्दी संज्ञान लेकर पीड़ित को न्याय दिलाता है। दलित उत्पीड़न और सरकारी जमीन पर कब्जे के इस प्रकरण ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments