Home Uttar Pradesh बरेली में पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश ढेर होने...

बरेली में पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में गोली लगने पर दबोचे गए

0

बरेली में पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में गोली लगने पर दबोचे गए

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस और बाइक चोर गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के आसपास दो वांछित अपराधी किसी बड़ी वारदात की फिराक में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिलें और लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से भमोरा और आसपास के इलाकों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जफर उर्फ जफरुद्दीन और सुदामा उर्फ केशव दिवाकर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में और भी खुलासों की संभावना जता रही है।

सीओ आंवला नितिन कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version