Home Uncategorized बरेली में फाइनेंशियल फ्रॉड का बड़ा धमाका: अमर ज्योति फाइनेंस बंद,

बरेली में फाइनेंशियल फ्रॉड का बड़ा धमाका: अमर ज्योति फाइनेंस बंद,

0

बरेली में फाइनेंशियल फ्रॉड का बड़ा धमाका: अमर ज्योति फाइनेंस बंद,

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

निदेशक और भांजा फरार ठगे गए निवेशकों का कोतवाली में फूटा गुस्सा

बरेली। अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के करोड़ों रुपये के कथित घोटाले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। कंपनी के निदेशक पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य, शशिकांत मौर्य और उनका भांजा अनूप मौर्य—तीनों फरार हैं। इनके अचानक गायब होने के बाद ठगे गए निवेशक रविवार सुबह कोतवाली पहुंच गए और जोरदार हंगामा किया। पीड़ितों ने पुलिस से अपनी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, अमर ज्योति फाइनेंस और इससे जुड़ी अमर ज्योति रुहेलखंड निधि लिमिटेड के नाम पर निवेशकों से ऊंचे ब्याज व सुरक्षित रिटर्न का लालच देकर भारी भरकम रकम जमा कराई गई थी। कटरा चांद खां निवासी निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत मौर्य के इस नेटवर्क में अनूप मौर्य की भूमिका सबसे सक्रिय बताई जा रही है। अनूप बाग ब्रिगटान क्षेत्र का रहने वाला है और उसने ही इलाके के कई लोगों को निवेश के लिए तैयार किया था। अब कंपनी के सभी कार्यालयों पर ताले लटक रहे हैं और कोई जिम्मेदार सामने नहीं आ रहा है।

रविवार को कई निवेशक पहले अनूप के घर पहुंचे, लेकिन वहां परिजनों ने जवाब देने के बजाय उन्हें धमकाया—ऐसा आरोप पीड़ितों ने लगाया। इसके बाद सभी सीधा कोतवाली पहुंचे और तहरीर देते हुए कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को पूरे मामले की जानकारी दी। कृष्णा मौर्य सहित कई निवेशकों ने बताया कि आरोपियों ने भरोसा दिलाकर लाखों रुपये जमा करवाए, लेकिन अब सभी फरार हैं।

महिला निवेशकों ने भी आरोप लगाया कि परिवार ने “सुरक्षित निवेश” का झांसा देकर उनकी वर्षों की पूंजी हड़प ली और अब उल्टा डराया-धमकाया जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। उधर, कंपनी के ठिकानों पर ताले और निदेशकों की अचानक गायबगी से ठगी की आशंका और गहराती जा रही है। निवेशकों को अब सिर्फ कड़ी पुलिस कार्रवाई और अपनी रकम की वापसी की उम्मीद है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version