Friday, June 19, 2026
Google search engine
HomeBareillyबरेली में बड़ा हादसा: 12 फुट ऊंची दीवार गिरी, रिक्शा चालक गंभीर...

बरेली में बड़ा हादसा: 12 फुट ऊंची दीवार गिरी, रिक्शा चालक गंभीर घायल, कार क्षतिग्रस्त

बरेली में बड़ा हादसा: 12 फुट ऊंची दीवार गिरी, रिक्शा चालक गंभीर घायल, कार क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के सिंधुनगर रोड पर स्थित सेटेलाइट वर्कशॉप की करीब 12 फुट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे की चपेट में एक गरीब रिक्शा चालक आ गया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीवार गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आसपास के लोग सहम गए। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक वेगनआर कार भी मलबे की चपेट में आ गई। हालांकि कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल रिक्शा चालक को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में दीवार के जर्जर होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक ढांचों की समय रहते जांच और कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments