बरेली में NDD व RKSK की समीक्षा हेतु अंतर-विभागीय अभिसरण बैठक, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को मजबूती पर जोर
रिपोर्ट/सत्य प्रकाश
बरेली। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के प्रभावी क्रियान्वयन और समीक्षा के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बरेली की अध्यक्षता में CMO कार्यालय में अंतर-विभागीय अभिसरण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विभिन्न ब्लॉकों से किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता (AH Counsellor), BPM/BCPM, ARP, मेडिकल ऑफिसर (MO) सहित जिला स्तर के अधिकारी—RKSK नोडल अधिकारी, DC-RKSK, CKD-DC, DIOS तथा BSA के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, क्षमता निर्माण (Capacity Building) और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण (WIFS) कार्यक्रम के तहत दवाओं की उपलब्धता, लक्ष्य पूर्ति, रजिस्टर संधारण, किशोरों में अनुपालन (Compliance) और रिपोर्टिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।
इसके अलावा AFHCs (Adolescent Friendly Health Clinics) में किशोरों की क्लाइंट लोड स्थिति, AFC बैठकों की प्रगति, पीयर एजुकेटर डेटा, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM) से जुड़ी गतिविधियों तथा इंटर कॉलेजों में हीमोग्लोबिन (Hb) परीक्षण की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में यह रेखांकित किया गया कि CKD के सहयोग से किए जा रहे संयुक्त प्रयासों से जिले में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को मजबूती मिल रही है और स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है।
CMO ने सभी संबंधित विभागों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आपसी अभिसरण के साथ योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में किशोरों के स्वास्थ्य परिणामों में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।


