Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबरेली सिविल एयरपोर्ट पर हंगामा: सुरक्षा जांच में यात्री के बैग से...

बरेली सिविल एयरपोर्ट पर हंगामा: सुरक्षा जांच में यात्री के बैग से पत्थर मिला, धमकी देने पर FIR दर्ज

बरेली सिविल एयरपोर्ट पर हंगामा: सुरक्षा जांच में यात्री के बैग से पत्थर मिला, धमकी देने पर FIR दर्ज

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली सिविल एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से पत्थर का टुकड़ा मिलने पर विवाद खड़ा हो गया। रोकने पर यात्री ने सुरक्षा स्टाफ से बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। मामला बढ़ने पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने यात्री के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

सुरक्षा जांच में बैग से निकला पत्थर, यात्री भड़का

सुरक्षा प्रभारी राजीव राठी के अनुसार, उत्तराखंड के भवाली जंगलिया निवासी राहिल प्रभाकर इंडिगो की फ्लाइट 6E-5338 से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। उसका PNR नंबर P4P3R दर्ज था।

जैसे ही वह सुरक्षा जांच बिंदु पर पहुंचा, उसके केबिन बैग से सुरक्षा कर्मियों को पत्थर का एक टुकड़ा मिला।

हवाई सुरक्षा नियमों के मुताबिक, केबिन लगेज में पत्थर जैसी वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित है।

कर्मियों ने उसे नियम बताते हुए पत्थर को चेक-इन बैग में रखने की सलाह दी, लेकिन राहिल अचानक भड़क उठा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

‘मार दूंगा… मुझे मारो’ जैसी धमकियां, यात्रियों में दहशत

रिपोर्ट के अनुसार, राहिल ने सुरक्षा स्टाफ के साथ बदसलूकी की और धमकाते हुए कहा”तुम मुझे मारो, मैं तुम्हें मारूंगा… जान से मार दूंगा!”

उसकी हरकत से सुरक्षा क्षेत्र में मौजूद यात्रियों में घबराहट फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इंडिगो ने ऑफ-लोड किया, बाहर निकलकर भी की गाली-गलौज

हंगामा बढ़ने पर इंडिगो एयरलाइन ने नियमों के तहत राहिल को फ्लाइट से ऑफ-लोड कर दिया।
एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद भी वह सुरक्षा स्टाफ को धमकियां देता रहा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा।

इज्जतनगर पुलिस ने FIR दर्ज की

सुरक्षा प्रभारी राजीव राठी की तहरीर पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने राहिल प्रभाकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि यात्री का उद्देश्य क्या था और वह इतना आक्रामक क्यों हुआ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments