बसपा ने दबंग हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान को जिला उपाध्यक्ष पद से हटाया
फिरोज खान/यूपी हेड
बरेली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन में सख्ती दिखाते हुए हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान को जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। पार्टी की यह कार्रवाई शमसुद्दीन राईन की बर्खास्तगी के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। जानकारी के मुताबिक आपको बता दे कि तौफीक प्रधान के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिन्हें लेकर पार्टी नेतृत्व लगातार असहज था।
सूत्रों के अनुसार, बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने संगठन की छवि सुधारने और “शुचिता अभियान” को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बरेली इकाई ने कार्रवाई करते हुए तौफीक प्रधान को पद से मुक्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, तौफीक प्रधान बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में प्रभावशाली चेहरा माने जाते थे और कई बार स्थानीय चुनावों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। पुलिस अभिलेखों में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
बड़े बसपा पदाधिकारियों ने कहा है कि पार्टी अब ऐसे किसी भी व्यक्ति को पद नहीं देगी, जिसकी छवि संगठन की विचारधारा और अनुशासन के विपरीत हो।


