बहेड़ी विधानसभा में वीर बाल दिवस पर जिला संगोष्ठी आयोजित, सांसद मिथलेश कठेरिया ने साहिबजादों के बलिदान को किया नमन
रिपोर्ट/सत्य प्रकाश
बरेली/26 दिसंबर 2025।
आज बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन गुरु नानक इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया उपस्थित रहे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तभी से यह दिवस पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय शहादत का प्रतीक है। मुगल शासक वजीर खान द्वारा बच्चों को जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया था। जहां यह अमानवीय कृत्य हुआ, वही स्थान आज फतेहगढ़ साहिब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस उन वीरों के शौर्य और त्याग को सच्ची श्रद्धांजलि है।
बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि मुगल शासकों ने हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति को समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन गुरु गोबिंद सिंह ने अपने चारों पुत्रों का बलिदान देकर धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर साहिबजादों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विद्यालयों के पाठ्यक्रम में इसे शामिल कर ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वीर साहिबजादों का त्याग भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है।
जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि कम उम्र में भी उन्होंने धर्म, सत्य और साहस की जो मिसाल पेश की, वह युगों-युगों तक युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपने चारों साहिबजादों को न्योछावर कर दिया, इसी कारण उन्हें ‘सरवंश दानी’ कहा जाता है।
जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों ने अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए अपनी आस्था और धर्म की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान दिया। ऐसे वीर पुत्रों को देश सदैव नमन करता रहेगा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, पवन शर्मा, बहेड़ी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष सरदार निरंजन सिंह, प्रशांत पटेल, वीरपाल गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, चंचल गंगवार, स्वाति गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, भूपेंद्र कुर्मी, अजय जायसवाल, नीरेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन वीरपाल मौर्य, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अभय चौहान, सुनील गंगवार, सुनील रस्तोगी, मुकेश राजपूत, देवेंद्र सक्सेना, मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सतपाल शर्मा, योगेंद्र मौर्य, हरीश कश्यप, बृजेश गंगवार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
