Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबिथरी चैनपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, लपटें देख दहशत में...

बिथरी चैनपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, लपटें देख दहशत में आए लोग

बिथरी चैनपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, लपटें देख दहशत में आए लोग

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ला गांव के पास स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। रात करीब 9 बजे उठी आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप
फैक्ट्री से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर प्लाईबोर्ड, कच्ची लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री का भारी स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। तेज हवाओं ने आग को और भड़काया, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर तैनात
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग की भयावह लपटों को देखते हुए आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी एहतियात के तौर पर बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर रखे हुए है।

ज्वलनशील सामग्री से आग और भड़की
फैक्ट्री के अंदर प्लाईबोर्ड, लकड़ी और केमिकल से भरी सामग्री बड़ी मात्रा में मौजूद थी, जिसने आग को तेजी से फैलाने में बड़ी भूमिका निभाई। इसी वजह से कुछ ही देर में आग विकराल रूप धारण कर बैठी और उसे नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। नुकसान का आंकलन आग बुझने के बाद ही स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments