Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबीच-बचाव करने पहुंचे 85 वर्षीय बुजुर्ग पर नशे में धुत पोते का...

बीच-बचाव करने पहुंचे 85 वर्षीय बुजुर्ग पर नशे में धुत पोते का जानलेवा हमला, अस्पताल में मौत

बीच-बचाव करने पहुंचे 85 वर्षीय बुजुर्ग पर नशे में धुत पोते का जानलेवा हमला, अस्पताल में मौत

रिपोर्ट/ राजेश सिंह 

बहेड़ी। ज़मीन के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। शराब के नशे में चल रहे झगड़े के दौरान पोते ने अपने ही दादा पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ मोहल्ला निवासी राजू मौर्य का सोमवार रात करीब 9 बजे अपने चचेरे-ममेरे भाई से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

शोर-शराबा सुनकर परिवार के बुजुर्ग सदस्य 85 वर्षीय मुन्नालाल मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में गुस्साए राजू ने पास पड़ी ईंट उठाकर मुन्नालाल के पेट में दे मारी। ईंट लगते ही बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए।

परिजन उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है।

इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments