Home Uncategorized बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी का जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का हुआ गौलापार...

बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी का जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का हुआ गौलापार मैं औपचारिक उद्घाटन

0

बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी का जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का हुआ गौलापार मैं औपचारिक उद्घाटन

उप संपादक हरीश भाकुनी

बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा 08-04-2026 से शुरू 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आज दिनांक 10-04-2026 को कुंवरपुर, गौलापार स्थित बडौदा आरसेटी परिसर में किया गया ।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र सिंह रैना, महाप्रबंधक, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को – ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड एवं दीपक चंद्र भट्ट, वरिष्ठ प्रबंधक, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड हल्द्वानी पवन सिंह मेहरा, सफल उद्यमी, गौलापार, बडौदा आरसेटी निदेशक श्री अतुल कुमार पाण्डेय, दीपक जोशी, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, प्रशिक्षक श्री नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, एफएलसी काउंसलर श्री सुरेश कुमार बिष्ट एवं मास्टर ट्रेनर श्रीमती रविता पाल द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की 35 महिला प्रतिभागी भाग ले रहे है।

 

मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र सिंह रैना जी द्वारा प्रशिक्षुयों को पूरे तल्लीनता तथा अनुशासित होकर पूर्ण करने को कहा तथा अपनी शुभकामनाएं दी। इस प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग कर अपना स्वरोजगार को शुरू करने के लिए प्रेरित किया। दीपक भट्ट जी द्वारा प्रशिक्षुयों को बैंकों से आवश्यकता अनुसार बैंकों से लोन ले कर तथा सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार की योजना का लाभ ले कर अपना कार्य को जरूर शुरू करने पर जोर दिया। पवन सिंह मेहरा जी द्वारा प्रशिक्षुयों को प्रेरित करते हुए कहा अपने अगर अपना कार्य करना है तो अपने लक्ष्य दिमाग में रखना पड़ेगा, और अपने कार्य का आय और व्यय का रिकॉर्ड रखना चाहिए। श्री दीपक जोशी द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के बारे में बताते हुए उन्हें उद्योग से संबंधित विभिन्न प्रकार के लाइसेंस जैसे उद्योग आधार नंबर, फूड लाईसेंस आदि बनाने तथा स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने में सहायता की बात कही।

 

इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी निदेशक, मास्टर ट्रेनर, प्रशिक्षक एवं एफएलसी काउंसलर ने सभी प्रशिक्षुओ को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर में निदेशक आरसेटी द्वारा संस्थान के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम करने हेतु 05946 – 266095 , 8477009546, 8630886903 , 9756947425 संपर्क करे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version