Saturday, June 20, 2026
Google search engine
HomeBareillyबैरियर टू चौकी पर एंटी करप्शन का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते...

बैरियर टू चौकी पर एंटी करप्शन का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते ट्रेनी दरोगा गिरफ्तार

बैरियर टू चौकी पर एंटी करप्शन का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते ट्रेनी दरोगा गिरफ्तार

मृत आश्रित कोटे से हुई थी नियुक्ति, विभागीय कार्रवाई की तैयारी

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरियर टू चौकी पर तैनात ट्रेनी दरोगा विमल चौहान को कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय दबोचा गया। कार्रवाई के बाद चौकी और थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी कि दरोगा विमल चौहान एक मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर चौकी भेजा गया। जैसे ही दरोगा ने 10 हजार रुपये लिए, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

अचानक हुई कार्रवाई से चौकी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम को देखकर हैरान रह गए। टीम आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के मुताबिक विमल चौहान की नियुक्ति मृत आश्रित कोटे से हुई थी और वह प्रशिक्षण अवधि में ही चौकी पर तैनात था। रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद अब उसके खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन की कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।

उधर, मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। एंटी करप्शन टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी दरोगा पहले भी इस तरह अवैध वसूली करता था या नहीं। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments