Monday, August 3, 2026
Google search engine
HomeBareillyभास्कर न्यूज़ 24 के संपादक ने ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी...

भास्कर न्यूज़ 24 के संपादक ने ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी से की औपचारिक मुलाकात 

भास्कर न्यूज़ 24 के संपादक ने ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी से की औपचारिक मुलाकात 

सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी

बरेली। उत्तराखंड भवाली से वापस लौटने पर भास्कर न्यूज़ 24 के संपादक धीरेंद्र सिंह (धीरू )ने भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी से मुलाकात की।

 

आपको बता दें कि ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने कर्मठ कार्यकर्ता रहने के साथ दो बार बरेली के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

पूरनलाल लोधी ब्रज क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पूरनलाल लोधी काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं जातिगत आंकड़ों की बात करें तो पूरनलाल लोधी की हर बिरादरी में अलग पैठ है।

पूरन लाल लोधी अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लेते हैं।

 

भास्कर न्यूज़24 के संपादक धीरेंद्र सिंह( धीरू )का नाता भी भारतीय जनता पार्टी से कई दशक पुराना है। पूरनलाल लोधी जब भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष थे तब उन्होंने धीरू यादव को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मीडिया प्रभारी बनाया था। धीरू यादव भारतीय जनता पार्टी में मीडिया प्रभारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, और सहकार भारती से लगातार जुड़े रहे हैं।

पूरनलाल लोधी से मिलने पर धीरू यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर अवधेश राठौर, प्रदीप राठौर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments