Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshभीषण ठंड का कहर! 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को...

भीषण ठंड का कहर! 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को भी नहीं जाना होगा विद्यालय

भीषण ठंड का कहर! 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षकों को भी नहीं जाना होगा विद्यालय

भास्कर न्यूज24/न्यूज़ एजेंसी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश निर्धारित समय से दो दिन पहले ही लागू कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद अब प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूल सीधे 15 जनवरी 2026 को ही खुलेंगे। इस कदम से लाखों छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी राहत मिली है।

प्रदेश में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही 29 दिसंबर से कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे। सामान्यतः शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहता है, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह फैसला पहले ही लागू कर दिया गया।

शिक्षकों को भी मिली बड़ी राहत

अवकाश के दौरान अमेठी और प्रतापगढ़ सहित कुछ जिलों में शिक्षकों को प्रशासनिक कार्यों के लिए विद्यालय बुलाने के आदेश जारी किए गए थे। इस पर बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कड़ाके की ठंड में शिक्षकों को स्कूल न बुलाया जाए। निदेशालय की सख्ती के बाद संबंधित जिलों ने अपने आदेश वापस ले लिए।

शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत

सरकार के इस फैसले का शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह निर्णय बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद जरूरी था।

अब प्रदेशभर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य मकर संक्रांति के बाद, यानी 15 जनवरी 2026 से दोबारा शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments